गैस सिलेंडर में विस्फोट, सात लोग झुलसे

राष्ट्रीय
Spread the love

नोएडा(उप्र), 14 अक्टूबर (ए) गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में शनिवार को गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से एक बच्चा समेत सात लोग झुलस गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि भूप सिंह भडाना के मकान में किराए पर रहने वाले रणबीर (24 वर्ष) पूर्वाह्न 11 बजकर करीब 30 मिनट पर अपने घर पर समोसा बना रहे थे, उसी दौरान एक छोटा गैस सिलेंडर फट गया, जिसकी चपटे में आकर घर में मौजूद गुड़िया (32), माया (25 ), मालती (50), विजय (32), रणधीर (24) , सरोज (22) और 11 वर्षीय एक बालक झुलस गया।

पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।इसहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस मौजूद है। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है।