घर में आग लगने से गर्भवती महिला एवं उसकी बेटी की मौत, ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज

राष्ट्रीय
Spread the love

महराजगंज (उप्र), आठ फरवरी (ए) महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के सब्या गांव में एक घर में आग लगने से 22 वर्षीय गर्भवती महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस ने बताया कि इस घटना के बाद महिला के मायके पक्ष के लोगों ने उसके पति एवं ससुराल पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना एवं हत्या का मामला दर्ज कराया है।.