महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, आठ फरवरी (ए) महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से 25 मार्च तक चलेगा और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट नौ मार्च को पेश किया जाएगा। राज्य सरकार की ओर से बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गयी।.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला बजट होगा। उपमुख्यमंत्री एवं राज्य के वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस बजट पेश करेंगे।.