चाईबासा, 27 अक्टूबर (ए) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाथीबुरु और लिम्साडीह गांवों के बीच जंगल में एक नक्सली विरोधी अभियान के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.
