तेंदुए की मौत, वन विभाग ने बरामद किया शव

कोरबा छत्तीसगढ़
Spread the love

कोरबा, 30 अक्टूबर (एएनएस )। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेंदुआ की मौत हो गई है।

कोरबा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल क्षेत्र में मादा तेंदुए का शव बरामद किया गया है।

कटघोरा वन मंडल की वन मंडल अधिकारी शमां फारूकी ने बताया कि जिले के जटगा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत रावा जंगल की पहाड़ी पर तेंदुआ का शव बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने वन विभाग को तेंदुए के शव की जानकारी दी थी। फिर वन विभाग के दल ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि अभी तेंदुआ की मौत के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिली है। ग्रामीणों की उपस्थिति में तेंदुआ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस संबंध अधिक जानकारी मिल सकेगी।

जिले के कटघोरा वन मंडल में इससे पहले दो हाथी शावकों की मौत हो चुकी है।