दिल्ली आबकारी नीति मामला: आप सांसद संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 10 नवंबर तक बढ़ाई गई

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (ए) दिल्ली की एक अदालत ने कथित दिल्ली आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत शुक्रवार को 10 नवंबर तक बढ़ा दी।.

विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने सिंह को अपने पारिवारिक खर्चों के साथ-साथ संसद सदस्य के रूप में अपने कार्यों के लिए कुछ चेक पर हस्ताक्षर करने की भी अनुमति दी।.