दिल्ली पुलिस का महिला पुलिस बैंड गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल हुआ

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (ए) दिल्ली पुलिस का महिला पाइप बैंड बृहस्पतिवार को पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुआ।.

ये महिला पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस के बैंड का हिस्सा थीं। पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस के बैंड ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। उन्होंने ‘दिल्ली पुलिस का गीत’ की धुन बजाई।.