दिल्ली में दुकान में आग लगी, दो महिलाओं को बचाया गया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (ए) दक्षिण दिल्ली में रविवार को ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के निकट एक इमारत के भूतल पर स्थित हेलमेट की दुकान में आग लगने के बाद दो महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 10 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि अपराह्न तीन बजकर 45 मिनट तक आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।