आगरा (उप्र): 15 नवंबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दलित समाज को ‘पीडीए’ का ‘दमदार दलित’ बताते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में दलित समाज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का ‘‘हमेशा के लिए सफाया’’ कर देगा।
यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को ‘‘अंगद का पांव’’ बताने संबंधी हालिया टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आगरा में आयोजित दलित सम्मेलन के बाद भाजपा की ‘‘जमीन खिसक जाएगी और जब जमीन ही नहीं बचेगी तो अंगद अपना पैर कहां रखेंगे।’’
