देवरिया में भाजपा के डॉ.सत्‍यप्रकाश जीते

उत्तर प्रदेश देवरिया
Spread the love


देवरिया, 10 नवम्बर एएनएस। उत्‍तर प्रदेश की देवरिया सीट पर उपचुनाव में भाजपा के डॉ.सत्‍यप्रकाश मणि त्रिपाठी चुनाव जीत गए हैं। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के ब्रह्माशंकर त्रिपाठी को 20 हजार वोटों से हराया। 
इस सीट पर बसपा तीसरे स्थान पर रही जबकि भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़े दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे अजय प्रताप सिंह पिण्टू को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा। कांग्रेस की स्थिति सबसे खराब रही और वह पाचवें स्थान पर खिसक गई।