दो ट्रकों की टक्कर, चालक घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

रामगढ़, नौ सितंबर (ए) झारखंड के रामगढ़ जिले में शनिवार सुबह दो ट्रकों की टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

उन्होंने बताया कि यह घटना रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर में हुई। घायल चालकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।.पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हजारीबाग जिले की रहने वाली जिरवा देवी नाम की महिला ने जहर खा लिया था और उसे इलाज के लिए एंबुलेंस से रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) ले जाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एंबुलेंस चालक को आई चोटों के चलते उसकी भी मौत हो गई।”