दो वाहनों की टक्कर, तीन शिक्षकों समेत चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

फिरोजपुर (पंजाब), 24 मार्च (ए) पंजाब में फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर शुक्रवार को दो वाहनों की टक्कर में तीन शिक्षकों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।.

पुलिस के मुताबिक, खाई फेमे गांव के पास जलालाबाद की ओर से आ रहे एक बहुउपयोगी वाहन (एमयूवी) की बस से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे के वक्त एमयूवी में कुल 14 लोग सवार थे।.पुलिस के मुताबिक, इस टक्कर में एमयूवी के चालक अशोक, शिक्षक प्रिंस कंबोज (29), कंचन (38) और मनिंदर कौर की मौत हो गयी। चारों लोग फाजिल्का जिले के रहने वाले थे।अशोक, प्रिंस और कंचन की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल मनिंदर कौर ने बाद में दम तोड़ दिया।