पटना में विपक्ष की रैली के कारण राहुल की यात्रा का एक दिन के लिए मप्र के विराम

ग्वालियर मध्य प्रदेश
Spread the love

ग्वालियर: तीन मार्च (ए) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के 50वें दिन रविवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अग्निवीरों तथा पूर्व सैनिकों से बातचीत की।पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को रविवार को विराम दिया गया है क्योंकि राहुल गांधी बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी गुट ‘इंडिया’ की रैली में दिन में भाग लेंगे।

कांग्रेस की राज्य इकाई के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख के.के. मिश्रा ने बताया कि रैली में भाग लेने के लिए राहुल पटना रवाना होंगे। कांग्रेस की यात्रा मध्य प्रदेश से रविवार को प्रारंभ होगी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शनिवार अपराह्न राजस्थान के धौलपुर जिले से मध्य प्रदेश के मुरैना पहुंची थी। तय कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से होकर गुजरेगी। मणिपुर से शुरू हुई यह यात्रा 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी।