पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ, 27 नवम्बर एएनएस। उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर सतर्कता अधिष्‍ठान (विजिलेंस) ने कल आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। विजिलेंस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की और बताया आ अब इस मामले की विवेचना की जाएगी।
समाजवादी पार्टी की सरकार में खनन मंत्री रहे प्रजापति के खिलाफ विजिलेंस के लखनऊ सेक्‍टर में मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस ने इस मामले की पहले खुली जांच की थी, जिसमें प्रजापति के पास आय से छह गुना अधिक संपत्ति पाई गई थी। इसके बाद विजिलेंस ने शासन को रिपोर्ट भेजकर प्रजापति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद बृहस्‍पतिवार को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।