नयी दिल्ली, 15 नवंबर (ए) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मशहूर तेलुगू फिल्म कलाकार कृष्णा के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि उनका निधन सिनेमा एवं मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।.
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ कृष्णा गुरू महान सुपरस्टार थे जिन्होंने अपने अनोखे अभिनय एवं जीवंत व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीता। उनका निधन सिनेमा एवं मनोरंजन जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है।’’.