प्रधानमंत्री मोदी ने बाबासाहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 14 अप्रैल (ए)) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संविधान निर्माता डॉ. बी. आर. आंबेडकर की जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आंबेडकर का व्यक्तित्व और उनका योगदान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके प्रयास अत्यंत प्रेरणादायक हैं। उनका जीवन और कार्य पीढ़ियों को एक न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता रहेगा।’’आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था और उनका निधन छह दिसंबर 1956 को हुआ।