बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास कर रहा है उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, 30 नवंबर (ए) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि राज्य बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास कर रहा है जिससे हर साल कई लोगों की जान जाती है और संपत्ति की हानि होती है।.

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ समय पहले तक उत्तर प्रदेश के 38 जिले हर साल बाढ़ से प्रभावित रहते थे। आज यह महज चार जिलों तक सीमित होकर रह गया है।’’.