बिहार चुनाव:महागठबंधन ने सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की संयुक्त सूची जारी की

पटना बिहार
Spread the love


पटना,15 अक्टूबर एएनएस। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में शामिल दलों ने राज्य की सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की संयुक्त सूची जारी कर दी है। गुरुवार को पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई। पीसी में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा समेत अन्य नेता मौजूद थे।
महागठबंधन में सीट बंटवारे के तहत राष्ट्रीय जनता दल को 144 सीट, कांग्रेस को 70 सीट और वाम दलों को 29 सीटें मिली हैं। वाम दलों की पार्टियों में भाकपा (माले) 19, भाकपा (CPI) 6 और माकपा (CPM) 4 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। आज सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है।