बिहार में शिक्षिका और उनके पति की गोली मारकर हत्या

बिहार मधुबनी
Spread the love

मधुबनी, 04 दिसम्बर एएनएस।बिहार के मधुबनी जिले में लदिनयां थाना क्षेत्र की लक्ष्मीनियां पंचायत स्थित गोदाम टोल में गुरुवार रात बदमाशों ने शिक्षिका रेणु देवी और उनके पति राजीव साह की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए । दोनों के सिर पर एक-एक गोली लगी है। शिक्षिका गर्भवती थीं। पति की मौत मौके पर हो गई, जबकि पत्नी की मौत की पुष्टि पीएचसी में चिकित्सकों ने की। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। रेणु देवी महुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका थीं। गांव में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इस संबंध में
मृतका के भाई पिपराही निवासी मनोज साह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें मृतका के ससुर छेदी साह, सास वीणा देवी व भैसुर संजय साह व गोतनी रुना देवी समेत अन्य को नामजद किया गया है। पुलिस ने भैंसूर संजय साह, सास निलंबित शिक्षिका वीणा देवी, ससुर छेदी साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जेठानी रुणा देवी समेत अन्य आरोपित फरार हैं। पुलिस ने गोतनी को अभी गिरफ्तार नहीं किया है।

मायके के लोगों ने बताया कि छठ पूजा के बाद गुरुवार को ही अपनी एक बेटी के साथ रेणु देवी अपने ससुराल आयी थी। और उसी रात दिन उनकी हत्या कर दी गयी। उनके परिवार में भूमि विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर घर के लोगों को ही आरोपित किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद रेणु देवी के घरवालों के हवाले कर दिया गया। उनके चार बच्चे हैं। रेणु देवी गर्भवती थीं। पहले तीन बेटी सबसे छोटा बेटा है। सभी बच्चे फिलहाल अपने नाना-नानी के पास हैं।
एएसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि प्रथमदृष्टया पारिवारिक कलह तथा भाई के साथ जमीन विवाद के कारण घटना घटी है। आगे की जांच की जा रही है।