भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी सपा : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, 23 दिसंबर (ए) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का अन्‍याय बढ़ता जा रहा है लेकिन यह बहुत दिनों तक नहीं चलेगा और बहुत जल्दी ही पार्टी भाजपा सरकार के अत्याचार के खिलाफ जेल भरो आंदोलन शुरू करेगी।.

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर इटावा के चौधरी चरण सिंह डिग्री कॉलेज में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद अपने संबोधन में सत्‍तारुढ़ भाजपा पर निशाना साधा।

अखिलेश यादव ने इससे पहले चौधरी चरण सिंह की 120वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कहा कि चौधरी साहब ने जो रास्ता दिखाया है, उसी पर चलने से किसानों और गरीबों की भलाई है। चौधरी साहब ने एक बार कहा था किसान को अपनी एक नजर हल पर और दूसरी लोकसभा पर रखनी चाहिए।हमें देखना चाहिए कि संसद किसानों के लिए फैसले ले रही है या नहीं। अखिलेश ने कहा कि महिलाओं ने इस बार इतिहास रचा है। अभी तक कोई महिला मैनपुरी से सांसद नहीं बनी थी। ये रिकॉर्ड मैनपुरी में दर्ज हुआ है। हम क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।हमें देखना चाहिए कि संसद किसानों के लिए फैसले ले रही है या नहीं। अखिलेश ने कहा कि महिलाओं ने इस बार इतिहास रचा है। अभी तक कोई महिला मैनपुरी से सांसद नहीं बनी थी। ये रिकॉर्ड मैनपुरी में दर्ज हुआ है। हम क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।

अखिलेश ने कहा कि सरकार का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। हम अपने एक विधायक से मिलने कानपुर गए तो उन्हें महराजगंज पहुंचा दिया। सरकार अगर जेल बदलेगी तो हम तो वहां भी अपने नेता और कार्यकर्ताओं से मिलने जाएंगे। यह अन्याय बहुत दिन चलने वाला नहीं हवे जानते हैं कि जिस दिन समाजवादियों ने ऐलान कर दिया, उसी दिन उनका अन्याय खत्म हो जाएगा। हम लोग भी इंतजार कर रहे हैं जैसे ही हमारी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता बैठेंगे और तारीख तय करेंगे, उसी दिन हम लोग जिस तरह से नेताजी जेल भरो आंदोलन करते थे, उसी तरह से हम लोग भी करेंगे।इस मौके पर मैनपुरी सांसद एवं अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी। कहा कि चौधरी चरण सिंह एक किसान नेता थे। उत्तर प्रदेश में भूमि सुधार का जितना काम हुआ उसका श्रेय चौधरी साहब को जाता है। इन्होंने लोगों को जोड़ने और किसानों के जीवन को सुधारने का काम किया।