विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश): 14 जून (ए) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि उनका ध्यान भारत की समुद्री सुरक्षा को और मजबूत करने तथा हिंद महासागर क्षेत्र में एक नौसैनिक शक्ति के रूप में इसकी उपस्थिति को और अधिक प्रभावी व मजबूत बनाने पर होगा।
