कोलकाता: 31 मार्च (ए)
) विधानसभा चुनाव से पहले फॉर्म 6 के जरिए मतदाता सूची में हेराफेरी के तृणमूल कांग्रेस के आरोप पर पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उनके कार्यालय में किसी भी मतदाता का नाम जोड़ने या हटाने के लिए कोई सॉफ्टवेयर नहीं है।
फॉर्म 6 पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने या किसी मतदाता को एक निर्वाचन क्षेत्र से दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए भरा जाता है।