महाराष्ट्र: भिवंडी में भूस्खलन के बाद 10 परिवारों को सुरक्षित निकाला गया

राष्ट्रीय
Spread the love

ठाणे, 15 जुलाई (ए) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में एक पहाड़ी पर बने मकानों में रह रहे कम से कम 10 परिवारों को शनिवार को भूस्खलन के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.

शहर के रामनगर इलाके में हुई इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। नगर निकाय के अधिकारी मौके पर पहुंचे और पहाड़ी पर रह रहे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।.एक अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन की तीव्रता ज्यादा नहीं थी और मकान ध्वस्त होने से बच गए।