मुंबई में कार कई वाहनों से टकराई, पांच लोगों की मौत, आठ घायल

राष्ट्रीय
Spread the love

मुंबई, पांच अक्टूबर (ए) मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर बुधवार तड़के एक कार सड़क पर खड़ी तीन कार और एक एम्बुलेंस से टकरा गई, जिसके कारण पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य लोग घायल हो गए।.

यह हादसा पश्चिमी उपनगर के बांद्रा को दक्षिण मुंबई के वर्ली से जोड़ने वाले सी लिंक पुल पर खंभा संख्या 76 और 78 के बीच तड़के करीब तीन बजे हुआ।.रिपोर्ट के मुताबिक, एक एंबुलेंस एक दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए खड़ी थी। घायलों को एंबुलेंस में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार की एक दूसरी कार सामने से आई और एंबुलेंस से टकरा गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक है। बांद्रा से वर्ली जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है।