युवक का शव फंदे से लटका मिला, परिजन ने हत्या का आरोप लगाया

उत्तर प्रदेश सहारनपुर
Spread the love

सहारनपुर (उप्र): 31 जनवरी (ए) सहारनपुर जिले में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के राजापुर नौगावां गांव निवासी खुर्शीद अहमद (20) का शव आज बेगमपुरा के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला।