यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त ,बेटियां सुरक्षित नहीं: प्रमोद तिवारी

उत्तर प्रदेश जौनपुर
Spread the love


जौनपुर,24 अक्टूबर एएनएस । कांग्रेस के बरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। बेटियां सुरक्षित नहीं है हर स्तर पर कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही है किसान परेशान हैं, विकास ठप हो गया है कल कारखानों में ताले लग रहें हैं। श्री तिवारी यहाँ मल्हनी विधानसभा के उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने आये थे और मीडिया से वार्ता कर रहे थे। 
उन्होंने कहा कि भाजपा सवाल करती है कि कांग्रेस ने सत्तर साल के शासन काल में क्या किया। तो बता दे कि कांग्रेस ने सत्तर साल के शासन काल में रोजगार के लिये जितने औद्योगिक कल कारखाने  शुरू कराया था भाजपा उसमें ताला लगवा रही है। जौनपुर के सतहरिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि सन् 89 में स्व राजीव गांधी ने इस औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना किया ताकि जौनपुर के युवाओं को रोजगार मिल सके और जिला आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। आज यहां ढांचा तो खड़ा है लेकिन उसमें से धुंआ का न निकलना बताता है कि कारखाने बन्द हो गये है यह भाजपा के शासन काल में हुआ है। 
कांग्रेस ने जनपद में  शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना किया  लेकिन आज उसका भी शैक्षिक स्तर नीचे चला गया है यह भाजपा की देन हैं। सपा बसपा के लोग पीसी कर अपनी बात कहने तक सीमित है लेकिन सड़क पर जनता किसान नौजवान की लड़ाई कांग्रेस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लड़ रही है। भाजपा मौखिक रूप से एम एस पी जारी रहने की बात करती है लेकिन लिखित आदेश नहीं जारी करती है इसका मतलब किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है। आज फिर देश में जमीन्दारी प्रथा वापस लाने की कोशिश भाजपा द्वारा किया जा रहा है। 

बसपा की चर्चा करते हुए कहा कि बसपा सत्ता से बाहर रहने पर उप चुनाव नहीं लड़ती रही लेकिन पहली बार उप्र में उप चुनाव लड़ रही है। 
बसपा यह कार्य भाजपा के दबाव में कर रही है। बसपा अब भाजपा के दबाव में राजनीति कर रही है यही कारण है कि यह दल भाजपा का विरोध करने से परहेज करता है। कोरोना संक्रमण के बिषय में चर्चा करते हुए कहा कि यह सिर्फ भाजपा की वजह से देश में आया है। जब राहुल गांधी ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय उड़ाने बन्द कर दिया जाये कोरोना संक्रमण आ सकता है तो मोदी जी ने अमेरिका की चापलूसी में राहुल गांधी की बात का मजाक उड़ाया था। श्री तिवारी ने कहा प्रधानमंत्री बिहार में फ्री वैक्सीन देने की बात करते हैं जब वैक्सीन बनी ही नहीं तो क्या खाक देंगे।