यूपी में कोरोना वायरस के 169 नए मामले

राष्ट्रीय
Spread the love


लखनऊ,04 फरवरी (ए)। यूपी में गुरुवार को 169 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जबकि 263 को डिस्चार्ज किया गया। वर्तमान में प्रदेश में 4629 एक्टिव मरीज बचे हैं। कुल 587661 मरीज अब तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इसी के साथ प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.78 प्रतिशत हो गई है।
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 4629 एक्टिव मरीजों में से 1284 होम आइसोलेशन में हैं। जबकि 403 निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। अन्य मरीज सरकारी अस्पतालों में भर्ती हैं। प्रदेश में अब तक 352830 मरीजों ने होम आइसोलेशन का विकल्प चुना है। इनमें से 351546 अपना समय पूरा कर चुके हैं। अब तक 8680 संक्रमत मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 129092 नमूनों जांच की गई है। अब तक प्रदेश में कुल 28340622 नमूनों की जांच हो चुकी है