यूपी में कोरोना से अब तक 8177 लोगों की मौत, 1226 नए मामले

राष्ट्रीय
Spread the love


लखनऊ, 19 दिसम्बर एएनएस। यूपी में कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी आई है। इलाजरत कोरोना मरीजों में तेजी से सुधार हो रहा है। अपर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में रिकवरी रेट 95.5 प्रतिशत चल रहा है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले 154924 सैंपल्स की जांच की गई थी। अब तक कुल 2,23,04,404 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना के 1226 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से एक दिन में 1544 मरीजों ठीक होकर अपने घर लौटे हैं। एक्टिव केस की संख्या में यूपी में 17593 रह गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 547631 मरीज अब तक ठीक हो चुक हैं। कोरोना से अब तक 8177 लोगों की मौत हुई है।