जयपुर, 26 सितंबर (ए) केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा जल्द ही करेगी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर राज्य की प्रतिष्ठा धूमिल करने का आरोप लगाया।.
