राजस्थान में 22.71 लाख युवा पहली बार मतदान करेंगे

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर, सात नवंबर (ए) राजस्थान में कुल मतदाताओं की संख्या पांच करोड़ 29 लाख से अधिक है, जिनमें 22 लाख 71 हजार से अधिक नये मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने मंगलवार के यह जानकारी दी।.

गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं, इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरूष एवं 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता सम्मिलित हैं।.