राजस्थान: लोकसभा चुनाव में इन सीटों पर रहेगी नजर

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 15 मार्च (ए) जोधपुर हो या बीकानेर, चुरू हो या कोटा बूंदी राजस्थान की कुछ लोकसभा सीट हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में भी राज्य की कुछ सीट पर सबकी निगाह रहने की उम्मीद है। इनमें से कुछ प्रमुख सीट हैं:

1. जोधपुर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से दो बार से सांसद हैं। उन्होंने 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को 2.74 लाख वोटों के रिकॉर्ड अंतर से हराया था। जोधपुर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का गृह जिला है। भाजपा ने इस बार भी यहां से शेखावत को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए करण सिंह उचियारड़ा को मैदान में उतारा है। वह इस समय कांग्रेस में प्रदेश महासचिव हैं। वैभव गहलोत को पार्टी ने इस बार जालोर-सिरोही सीट से उम्मीदवार बनाया है।बीकानेर: दलित नेता और मोदी मंत्रिमंडल के प्रमुख चेहरों में से एक अर्जुन राम मेघवाल 2009 से बीकानेर सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न मुद्दों को लेकर अनेक बड़े किसान आंदोलन हुए हैं। ब्राह्मण और अनुसूचित जाति यहां के प्रमुख मतदाताओं में से हैं। भाजपा ने इस बार फिर अर्जुनराम मेघवाल को उम्मीदवार बनाया है तो कांग्रेस ने पिछली गहलोत सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल को टिकट दिया है ।

जयपुर: राज्य की राजधानी होने के कारण जयपुर को लोकसभा की ‘वीआईपी सीट’ माना जाता है। रामचरण बोहरा यहां से दो बार से सांसद हैं। आमतौर पर इसे भाजपा की सीट माना जाता है। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों ने ही अभी यहां उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।

4 सीकर: सीकर जाट और किसान बहुल लोकसभा क्षेत्र है जिसका प्रतिनिधित्व 2014 से स्वामी सुमेधानंद कर रहे हैं। यह शेखावाटी इलाके में आती है जो अपनी हवेलियों के लिए प्रसिद्ध प्रमुख पर्यटक केंद्र है। सीकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गृहनगर भी है। भाजपा की ओर से यहां से एक बार स्वामी सुमेधानंद सरस्वती चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने अभी उम्‍मीदवार घोषित नहीं किया है।

5 कोटा-बूंदी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 2014 से कोटा-बूंदी से सांसद हैं। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव 2.79 लाख वोटों के अंतर से जीता था। कोटा मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है, जहां देश भर से बड़ी संख्या में छात्र तैयारी के लिए आते हैं।