लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उप्र में कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ, 29 जनवरी (ए) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद पार्टी ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्‍तर प्रदेश में ग्रामीण स्‍तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने और पहुंच बनाने के लिए ”हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान शुरू किया है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा कार्यक्रम के लिए फरवरी माह में राज्य का दौरा कर सकती हैं।