सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित,शिवपाल बने राष्ट्रीय महासचिव

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ,29 जनवरी (ए)। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने रविवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित किया है। अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव को समाजवादी पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है।इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय महासचिव के साथ ही यूपी का प्रभारी भी बनाया गया है। इसके साथ ही स्वामी प्रसाद मौर्य का भी कद बढ़ा दिया गया है। उन्हें भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। रविवार को समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी।62 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिषेक मिश्रा, पवन पांडे को भी जगह मिली है। इसी तरह पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, लीलावती कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, जावेद आब्दी, दयाराम पाल आदि को भी शामिल किया गया है
मैनपुरी उपचुनाव के बाद से ही शिवपाल यादव को सपा में अहम जिम्मेदारी मिलने की बातें कही जा रही थीं। पिछले कुछ दिनों से शिवपाल यादव लगातार यूपी में दौरे भी कर रहे थे। वहीं, रामचरितमानस पर बयान से विवादों में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को भी राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया है। उनको इतना बड़ा कद देने से साफ हो गया है कि रामचरितमानस को लेकर उनके बयान को सपा कहीं से गलत नहीं मान रही है।

अभी तक कार्यकारिणी सदस्य रहे सुदीप रंजन सेन को प्रोन्नति देते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पिछली बार 10 राष्ट्रीय सचिव थे, जिसे अब बढ़ाकर 19 कर दिया गया है। इसमें डा. मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, दयाराम पाल, राजेंद्र चौधरी, राजीव राय, रामवक्श वर्मा, अभिषेक मिश्रा, जावेद आब्दी, रमेश प्रजापति, पीएन चौहान, आकिल मुर्तजा, अखिलेश कटियार, राम आसरे विश्वकर्मा, तारकेश्वर मिश्रा, हाजी इरफान अंसारी, राजाराम पाल, त्रिभुवन दत्त, वीरपाल यादव और राममूर्ति वर्मा  शामिल हैं।

पहले कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या 25 थी, जिसे कम करके 21 कर दिया गया है। इसमें जयाबच्चन, रामगोविंद चौधरी, अबू आसिम आजमी, चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान, अरविंद कुमार सिंह, डा. मुकेश वर्मा, ऊषा वर्मा, लीलावती कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, रामदुलार राजभर, संजय विद्यार्थी, ओपी यादव, पवन पांडेय, उज्जवल रमन सिंह, संजय लाठर, राजकुमार मिश्रा, डा. रमेश तोमर, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, तेज प्रताप यादव शामिल हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों की संख्या पहले छह थी, जिसे कम करकेचार कर दिया गया है। इसमें अल्ताफ अंसारी, किसान सिंह सैंथवार, व्यासजी गौड़, मौलाना इकबाल कादरी शामिल हैं।


यह है सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी
1-अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष
2-किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
3- प्रो0 रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव
4-मोहम्मद आज़म खाँ राष्ट्रीय महासचिव
5-शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव
6-रवि प्रकाश वर्मा राष्ट्रीय महासचिव
7-बलराम यादव राष्ट्रीय महासचिव
8-स्वामी प्रसाद मौर्या राष्ट्रीय महासचिव
9-विशम्भर प्रसाद निषाद राष्ट्रीय महासचिव
10-अवधेश प्रसाद राष्ट्रीय महासचिव
11- इन्द्रजीत सरोज राष्ट्रीय महासचिव
12- रामजीलाल सुमन राष्ट्रीय महासचिव
13-लालजी वर्मा राष्ट्रीय महासचिव
14-रामअचल राजभर राष्ट्रीय महासचिव
15-जो एण्टोनी राष्ट्रीय महासचिव
16-हरेन्द्र मलिक राष्ट्रीय महासचिव
17-नीरज चौधरी राष्ट्रीय महासचिव
18-सुदीप रंजन सेन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
19-डॉ मधु गुप्ता राष्ट्रीय सचिव
20- कमाल अख्तर राष्ट्रीय सचिव

21-