संयुक्त किसान मोर्चा को शर्तों के साथ रामलीला मैदान में महापंचायत करने की अनुमति मिली

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 13 मार्च (ए) दिल्ली पुलिस ने किसानों को शर्तों के साथ 14 मार्च को रामलीला मैदान में किसान मजदूर महापंचायत आयोजित करने की अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

किसानों से कहा गया है कि महापंचायत में पांच हजार से अधिक लोग नहीं जुटने चाहिए, साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर भी पाबंदी रहेगी।