नयी दिल्ली/जयपुर: 14 फरवरी (ए) कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी बुधवार को राजस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी।
सोनिया गांधी आज सुबह जयपुर पहुंचीं। उनके साथ पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी थे। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेताओं ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की।