हाथरस गैंगरेप पीडि़ता मामला: प्रियंका गांधी बोलीं-यूपी में महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love


लखनऊ, 29 सितम्बर एएनएस। यूपी के हाथरस गैंगरेप पीडि़ता की सफजरजंग हॉस्पिटल में आज हुई मौत पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का नामो-ओ-निशान नहीं है। प्रियंका ने लड़की के साथ दरिंदगी करने वाले बदमाशों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि उत्‍तर प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा की जवाबदेही सरकार की बनती है।  
अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर एक के बाद एक ट्वीट में प्रियंका गांधी ने लिखा-हाथरस में हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक रेप की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है। यूपी में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के क़ातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।