पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में अमेरिकी मिशनों में विरोध प्रदर्शन, 10 लोगों की मौत

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

इस्लामाबाद/कराची/लाहौर: एक मार्च (ए) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के विभिन्न शहरों में हिंसक झड़पों और आगजनी के दौरान कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई झड़पों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।