कंधमाल में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार

राष्ट्रीय
Spread the love

फूलबनी: 20 अक्टूबर (ए) ओडिशा के कंधमाल जिले में एक युवक ने 14 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना दरिंगबाड़ी थाना क्षेत्र में हुई और आरोपी फरार है।उन्होंने बताया कि लड़की के माता-पिता केरल में मजदूरी करते हैं और वह अपने चार भाई-बहनों के साथ यहां रह रही है। आरोपी परिवार का परिचित है और उसने लड़की से कहा कि उसके (किशोरी) पिता ने कुछ सामान खरीदने के लिए उसके बैंक खाते में पैसे हस्तांतरित किए हैं।

उन्होंने बताया कि उसने किशोरी को बाजार जाकर सामान खरीदने के लिए राजी किया, लेकिन इसके बजाय वह उसे पास के जंगल में ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है