कुत्तों के लिए खाना न बनाने पर बहन की गोली मार कर हत्या,आरोपी भाई हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश मेरठ
Spread the love

मेरठ, 15 दिसम्बर एएनएस । यूपी के मेरठ शहर में गंगा सागर कॉलोनी के पास कैलाश वाटिका में सोमवार रात एक युवक ने कुत्तों का खाना नहीं बनाने पर बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार युवक का कुत्तों का व्यापार है और अपनी बहन पर सभी कुत्तों का खाना बनाने के लिए रोज दबाव बनाता था। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। सोमवार रात को आरोपी ने खाना न बनाने पर बहन को दो गोली मारी और फरार हो गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को देररात गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार
कैलाश वाटिका निवासी योगेंद्र कुमार बिल्डर है और मूल रूप से रजपुरा का रहने वाला है। इनकी मां सरोज, बहन पारुल और छोटा भाई आशीष सोमवार को घर पर ही थे, जबकि योगेंद्र दिल्ली में थे। आशीष कुत्तों का व्यापार करता है। देरशाम करीब 7:30 बजे आशीष ने पारुल को अपने 10 कुत्तों के लिए खाना बनाने को कहा। इसका पारुल ने जब विरोध किया तो विवाद हो गया। करीब आठ बजे रात को आशीष ने तमंचे से अपनी बहन के सिर पर पीछे से गोली मारी फिर एक गोली सीने में मारकर फरार हो गया। घटना के बाद भावनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देररात घेराबंदी कर आरोपी आशीष को दबोच लिया। रात को ही योगेंद्र भी मेरठ पहुंच गए। यही नहीं
हत्यारोपी आशीष ने हत्या करने के बाद अपने रिश्तेदारों और परिजनों को फोन किया। बताया कि पारुल को गोली से उड़ा दिया है। रोज का कलेश हो रहा था, इसलिए जड़ ही खत्म कर दी है। इसके बाद फोन काट दिया। रिश्तेदारों ने ही पुलिस को कॉल कर जानकारी दी।
पुलिस हिरासत में खड़े आशीष को बहन की हत्या करने का जरा भी पछतावा नहीं था। आरोपी ने बताया कि उसने पारुल को दो गोलियां मारी थीं। साथ ही यह भी कहा कि रोज झगड़ा करती थी, इसलिए मार डाला।