उद्योग भवन के पास मजदूरों के 200 अस्थायी आवास आग में खाक, कोई हताहत नहीं

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 24 जून (ए)) दिल्ली में उद्योग भवन के पास मजदूरों के लिए बने टिन शेड वाले अस्थायी आवासों में बुधवार तड़के भीषण आग लग गई जिससे लगभग 200 आवास जलकर राख हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजकर दो मिनट पर उद्योग भवन के पास स्थित मजदूरों के अस्थायी आवासों के नजदीक एक बिजली पैनल में आग लगने की सूचना मिली।