दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट 7.6 तीव्रता का भूकंप

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

नेयाफू (टोंगा): 24 मार्च (ए)) दक्षिण प्रशांत सागर में टोंगा के निकट मंगलवार को 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के 237 किलोमीटर की गहराई में आया।

भूकंप का केंद्र नेयाफू से 153 किलोमीटर दूर समुद्र में था। नेयाफू द्वीपीय देश टोंगा का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

भूकंप से तत्काल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।