लखनऊ: 27 दिसंबर (ए)
) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए शनिवार को कहा कि अन्याय और अधर्म के विरुद्ध उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘महान संत एवं धर्मयोद्धा, साहस और त्याग की प्रतिमूर्ति, खालसा पंथ के संस्थापक, दशमेश पिता गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।’’