पंजाब के जालंधर में शुक्रवार तड़के आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी लकी ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में यह घटना घटी। पुलिस ने बताया कि हमले के समय ओबेरॉय अपनी थार कार में थे। जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने 16 गोलियां चलाई, जिनमें पांच गोलियां लकी ओबेरॉय को लगी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग डर की वजह से इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।घायल अवस्था में लक्की को निजी हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अचानक अपनी
गाड़ी में सवार लक्की ओबराए पर हमला किया और गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे और आसपास के दुकानदारों ने तुरंत शटर बंद कर दिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी।घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया और घटनास्थल से सबूत जुटाने का काम शुरू किया। मौके से गोलियों के कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।