यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 27 फरवरी की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 24 फरवरी (ए)सिविल सेवा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि तीन दिन बढ़ाकर 27 फरवरी कर दी गई है। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यूपीएससी ने यह फैसला आवेदन जमा करने के लिए पेश पोर्टल पर उम्मीदवारों द्वारा कुछ समय के लिए अनुभव की गई तकनीकी गड़बड़ियों की खबरों के बीच आया है, जिन्हें बाद में ठीक कर लिया गया था।