सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत

अररिया बिहार
Spread the love

अररिया : 23 मार्च (ए)) बिहार के अररिया जिले में रविवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना पलासी और बथनाहा के बीच चौहान टोला के पास चार लेन सड़क पर हुई, जो नरपतगंज थाना क्षेत्र में आता है।

शुरुआती दौर में मृतक की पहचान नहीं हो पाई लेकिन बाद में मौके पर पहुंचे फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और नरपतगंज थाना पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त किया।

मृतकों में एक सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र के हाजी टोला वार्ड संख्या एक का रहने वाला मो.अशरफ पिता मो.उस्मान है।जबकि दूसरा और तीसरा राघोपुर थाना क्षेत्र के ही मो.शमीर पिता मो.अयूब और मो.अरबाज पिता मो.रुस्तम है।

घटना के संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी से आईसीपी जोगबनी चेकपोस्ट की ओर जाने वाली फोरलेन सड़क में चौहान टोला के समीप जोगबनी की ओर जा रही एक मालवाहक ट्रक ने बाइक को आमने सामने से ठोकर मार दी,जिससे मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाइक सवार तीनों को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने तीनों को पहले से ही मृत घोषित कर दिया।