यरूशलम: 26 मार्च (ए) इजराइल ने बृहस्पतिवार को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के प्रमुख कमांडर अलीरजा तंगसिरी को मार गिराने का दावा किया।
तंगसिरी होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की रणनीति की अगुवाई कर रहे थे।
इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने कहा कि रात भर चले हमले में तंगसिरी समेत अन्य वरिष्ठ नौसेना कमांडर मारे गए।
हालांकि, ईरान ने अब तक तंगसिरी की मौत की पुष्टि नहीं की है।