पिता पुत्र के शव शामली जिले के एक जंगली इलाके से बरामद

उत्तर प्रदेश मुजफ्फर नगर
Spread the love

मुजफ्फरनगर (उप्र): आठ अप्रैल (ए) उत्तर प्रदेश के संभल जिले से दो अप्रैल से लापता एक व्यक्ति और उसके बेटे के शव बुधवार को शामली जिले के एक जंगली इलाके से बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला के अनुसार, मृतकों की पहचान नरेश कुमार (45) और उनके बेटे भीम सेन (21) के रूप में हुई है, जो कोतवाली पुलिस थाने के करनाल-मेरठ राजमार्ग पर कबरौत गांव के जंगलों में पाए गए थे।