नयी दिल्ली: तीन मई (ए)
) भारत के लिए तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) लेकर आ रहा एक टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से निकल चुका है और अब देश की ओर बढ़ रहा है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
बयान में कहा गया कि मार्शल द्वीप के ध्वज वाला यह एलपीजी वाहक ‘एमटी सर्व शक्ति’ 46,313 टन एलपीजी की ढुलाई कर रहा है। इसमें चालक दल के 20 सदस्य सवार हैं, जिनमें 18 भारतीय नागरिक हैं। पोत ने दो मई को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को पार किया। इसके 13 मई तक विशाखापत्तनम पहुंचने की संभावना है।पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि क्षेत्र में सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं और भारतीय ध्वज वाले जहाजों से जुड़ी कोई घटना दर्ज नहीं की गई है।