उत्तर प्रदेश में कार की टक्कर से दो मजदूरों की मौत

उत्तर प्रदेश लखीमपुर खीरी
Spread the love

लखीमपुर खीरी (उप्र): तीन जून (ए)) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो श्रमिकों की मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चपरतला मोड़ के पास बरबर-औरंगाबाद मार्ग पर मजदूरों का एक समूह एक पलटे हुए ट्रक से दूसरे ट्रक में कोयला लाद रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने मजदूरों को टक्कर मार दी।