किशोरी को चाकू मारा, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

तिरुवनंतपुरम, 16 जून (ए)) केरल में तिरुवनंतपुरम के पास वट्टपारा के कन्याकुलंगरा में 16 वर्षीय एक किशोरी को कथित तौर पर चाकू मारने वाले शख्स को मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी फहाद ने दोपहर में किशोरी के गले पर चाकू से वार किया था। उसने बताया कि किशोरी द्वारा प्रेम प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने शाम को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि घायल किशोरी को इलाज के लिए तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।